जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा: कार-टेम्पू की टक्कर में महिला की मौत, पति गंभीर
औंरा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार तड़के हुआ हादसा, घायल को बगोदर ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती
बगोदर। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गुरुवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की जान चली गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना औंरा पेट्रोल पंप के समीप कार और टेम्पू के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुई। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब तीन बजे कार और टेम्पू के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पू पर सवार दंपती इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बगोदर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर (Trauma Centre) भेजा। वहीं, हादसे में महिला की मौत हो गई।

गोवंशीय पशु तस्करी मामले में रांची से आरोपी गिरफ्तार, गोला पुलिस ने की कार्रवाई
रामगढ़: गोवंशीय पशुओं की तस्करी और उनके साथ क्रूरता के मामले में गोला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त कामरान अंसारी…

अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से नई कीमतें लागू; अब चाय से लेकर बच्चों के दूध तक का खर्च बढ़ेगा
त्योहारों के बीच आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी…

छठ मनाने घर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, औरंगाबाद में ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो; पिता-बेटे और ससुर की मौत
औरंगाबाद: छठ महापर्व पर अपने घर पहुंचने की उम्मीद लेकर मुंबई से निकले एक परिवार का सफर औरंगाबाद में दर्दनाक हादसे के…


















