अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से नई कीमतें लागू; अब चाय से लेकर बच्चों के दूध तक का खर्च बढ़ेगा

त्योहारों के बीच आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 12 नवंबर से लागू हो गई हैं। अलग-अलग वैरायटी के दूध पर 2 से 6 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई है। इससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है।

कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर अमूल के फुल क्रीम भैंस के दूध पर पड़ा है। इसकी कीमत 80 रुपये से बढ़ाकर 86 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, अमूल गोल्ड के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। रोजाना इस्तेमाल होने वाले अमूल ताजा की कीमत भी 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है। मदर डेयरी ने भी अपने विभिन्न प्रकार के दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया है। ऐसे में अब उपभोक्ताओं को दूध की खरीदारी के लिए पहले से अधिक खर्च करना होगा।
डेयरी कंपनियों के मुताबिक, दूध की कीमतें बढ़ाने के पीछे उत्पादन और आपूर्ति से जुड़ी लागत में वृद्धि प्रमुख वजह है। पिछले एक साल में पशुओं के हरे और सूखे चारे, खली, मक्का तथा शीरे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा दूध की पैकेजिंग, परिवहन और ईंधन पर होने वाला खर्च भी बढ़ा है। कई इलाकों में कम और अनियमित बारिश ने भी पशुपालन की लागत को प्रभावित किया है।

अमूल की मूल संस्था गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी से दूध उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा। कंपनी के सहकारी मॉडल के तहत उपभोक्ताओं से मिलने वाले प्रत्येक एक रुपये में से करीब 80 पैसे दुग्ध उत्पादकों तक पहुंचते हैं। संस्था के अनुसार, पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की दरों में 4 से 5 फीसदी तक वृद्धि की गई है।
कंपनी का तर्क है कि खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों को बेहतर भुगतान करने में मदद मिलेगी। इससे वे पशुओं के रखरखाव और दूध उत्पादन की गुणवत्ता पर अधिक खर्च कर सकेंगे। हालांकि, इस फैसले का तत्काल असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।

छठ मनाने घर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, औरंगाबाद में ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो; पिता-बेटे और ससुर की मौत
औरंगाबाद: छठ महापर्व पर अपने घर पहुंचने की उम्मीद लेकर मुंबई से निकले एक परिवार का सफर औरंगाबाद में दर्दनाक हादसे के…

गोवंशीय पशु तस्करी मामले में रांची से आरोपी गिरफ्तार, गोला पुलिस ने की कार्रवाई
रामगढ़: गोवंशीय पशुओं की तस्करी और उनके साथ क्रूरता के मामले में गोला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त कामरान अंसारी…

















