accused-arrested-ranchi-bovine-animal-smuggling

गोवंशीय पशु तस्करी मामले में रांची से आरोपी गिरफ्तार, गोला पुलिस ने की कार्रवाई

Share
Link copied
accused-arrested-ranchi-bovine-animal-smuggling
accused-arrested-ranchi-bovine-animal-smuggling

रामगढ़: गोवंशीय पशुओं की तस्करी और उनके साथ क्रूरता के मामले में गोला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त कामरान अंसारी को रांची से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे पुनदाग ओपी क्षेत्र के इलाही नगर, दीपा टोली स्थित उसके आवास से पकड़ा। वह मोबिन अंसारी का पुत्र बताया गया है।

गोवंशीय पशु तस्करी मामले में रांची से आरोपी गिरफ्तार, गोला पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, इस मामले में गोला थाना कांड संख्या 107/26, दिनांक 4 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया था। अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ झारखंड गोवंशीय पशु वध प्रतिषेध अधिनियम, 2005 और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया। गोला पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

गोवंशीय पशु तस्करी मामले में रांची से आरोपी गिरफ्तार, गोला पुलिस ने की कार्रवाई

दूसरी ओर, गोला के विभिन्न चौक-चौराहों पर पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है। ग्रामीणों के अनुसार, राजरप्पा चौक, डीवीसी चौक समेत अन्य स्थानों पर पटाखों की बिक्री की जा रही है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से संबंधित दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि पटाखों की बिक्री और भंडारण वैध लाइसेंस तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो रहा है या नहीं, इसकी जांच जरूरी है। उन्होंने किसी भी संभावित दुर्घटना से बचने के लिए प्रशासन से समय रहते जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।