छठ मनाने घर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, औरंगाबाद में ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो; पिता-बेटे और ससुर की मौत

औरंगाबाद: छठ महापर्व पर अपने घर पहुंचने की उम्मीद लेकर मुंबई से निकले एक परिवार का सफर औरंगाबाद में दर्दनाक हादसे के साथ खत्म हो गया। गुरुवार की अहले सुबह एनएच-19 पर रतनुआ पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतकों की पहचान नवादा जिले के पकड़ीबरावां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 48 वर्षीय राजकुमार चौहान, उनके आठ वर्षीय बेटे रितेश कुमार और राजकुमार के ससुर भगवान दास के रूप में हुई है। हादसे में घायल भगवान दास के बेटे नीतीश चौहान और राजकुमार की पत्नी किरण कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, राजकुमार चौहान मुंबई में नौकरी करते थे। वह अपनी पत्नी किरण और बेटे रितेश के साथ मुंबई से बस के जरिए बनारस पहुंचे थे। वहां से अपने गांव नवादा जाने के लिए उन्होंने अपने साले नीतीश चौहान और ससुर भगवान दास के साथ स्कॉर्पियो से आगे का सफर शुरू किया था। परिवार छठ पर्व पर घर पहुंचने की तैयारी में था, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया।

बताया जाता है कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे स्कॉर्पियो जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप के पास पहुंची, उसकी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में भगवान दास और मासूम रितेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल राजकुमार ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने घायलों को तत्काल औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उधर, हादसे की खबर मिलते ही नवादा से परिजन अस्पताल पहुंचे। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से वहां चीख-पुकार मच गई। छठ की खुशियां मनाने घर लौट रहा परिवार इस हादसे से पूरी तरह टूट गया।

विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पिता ने पति और सास पर लगाया हत्या का आरोप
गोड्डा: जिले के महागामा थाना क्षेत्र के मोहानी गांव में बुधवार शाम 28 वर्षीय विवाहिता प्रियंका कुमारी का शव घर के कमरे…

नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 रही तीव्रता
नेपाल में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 4:30 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर…

















