जनता दरबार में डीसी ने सुनी ग्रामीणों की फरियाद, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सिमडेगा: उपायुक्त कंचन सिंह ने गुरुवार को जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

जनता दरबार में आंगनबाड़ी केंद्र किलेसेरा में सेविका चयन प्रक्रिया को लेकर आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने 7 मई 2026 को हुई चयन प्रक्रिया को निरस्त करने, 7 नवंबर को हुए पुनः चयन पर रोक लगाने और पूर्व चयन के आधार पर नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, कोविड काल में नाइट टीम में ड्यूटी करने के बावजूद लंबित वेतन भुगतान और बकाया मजदूरी दिलाने से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं।

डीसी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर पात्रता और नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने पर जोर दिया।

जांच की आंच और सत्ता के आगे दंडवत: झारखंड में मंत्री के चरणों में लेटे दिखे राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के संस्थापक, वीडियो वायरल
रांची: झारखंड की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जो यह सोचने पर…

विदेशी संपत्तियों का खुलासा करने के लिए 31 दिसंबर तक मौका, आयकर विभाग की FAST-DS योजना शुरू
रांची: विदेशों में अघोषित संपत्ति रखने वाले छोटे करदाताओं को अपनी संपत्ति और आय का खुलासा करने के लिए आयकर विभाग ने…
















