IITF-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन, ‘विकास और विरासत’ की थीम से दिखेगी राज्य की पहचान
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF-2026) में झारखंड पवेलियन और पलाश का उद्घाटन किया। इस वर्ष झारखंड को एक बार फिर मेले में ‘फोकस स्टेट’ (Focus State) के रूप में भागीदारी का अवसर मिला है। पवेलियन की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है, जिसके माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और विकास की संभावनाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है।उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा और वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में झारखंड हर वर्ष अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है। इस बार भी राज्य सरकार के विभिन्न विभाग अपनी उपलब्धियों और पहलों को प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकास और विरासत’ की थीम के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला समूहों की भागीदारी, कारीगरों एवं शिल्पकारों को मिल रहे प्रोत्साहन और राज्य में हो रहे विकास कार्यों को प्रमुखता से सामने लाने का प्रयास किया गया है।
महिला उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों पर विशेष जोर
झारखंड पवेलियन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, महिला स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) की भागीदारी बढ़ाने और स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने से जुड़े प्रयासों को विशेष स्थान दिया गया है।पवेलियन में टसर सिल्क, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों, कला-संस्कृति और उद्यमिता से जुड़ी गतिविधियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य झारखंड के उत्पादों और पारंपरिक हुनर को देशभर के लोगों तक पहुंचाना तथा स्थानीय उद्यमियों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के अवसर बढ़ाना है।
झूमर नृत्य से हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत
पवेलियन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक झूमर नृत्य के साथ स्वागत किया गया। उद्घाटन के बाद उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और झारखंड के पारंपरिक हस्तशिल्प, कला-संस्कृति, स्थानीय उत्पादों तथा उद्यमिता से जुड़े प्रयासों की जानकारी ली।
कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल, पर्यटन विभाग के निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा और उद्योग निदेशक विशाल सागर समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जाहिर है IITF-2026 में झारखंड की भागीदारी राज्य के स्थानीय उत्पादों, महिला उद्यमिता, पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखी जा रही है।

खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दीं झारखंडवासियों को शुभकामनाएं, छठ व्रतियों के तप और समर्पण को किया नमन
रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने…

झारखंड में थाने से जेल तक सुरक्षित नहीं आम आदमी! बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, हिरासत में 427 मौतों का उठाया मुद्दा
नाबालिग बच्ची के उत्पीड़न मामले में आरोपी विधायक पर कार्रवाई की मांग, पत्रकार पर एफआईआर को बताया दुर्भाग्यपूर्ण; पुलिस बर्बरता और जेलों…



















