Horrific road accident in Tamar: Four vehicles, including a motorcycle and a tempo, collide; one dead, 10 injured; five referred to RIMS.

रामगढ़ घाटी में भीषण सड़क हादसा, वाहन के केबिन में फंसा चालक; कटर और क्रेन से रेस्क्यू जारी

Share
Link copied

एनएच-33 पर दुर्घटना के बाद गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस

रामगढ़। रांची-पटना मुख्य मार्ग (एनएच-33) स्थित रामगढ़ घाटी में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक गाड़ी के केबिन में ही फंस गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) चलाया जा रहा है। केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण कटर और क्रेन की मदद से वाहन के हिस्सों को काटकर चालक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।वहीं, एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर एंबुलेंस भी बुला ली गई है। चालक को बाहर निकालते ही तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजने की तैयारी की गई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।