today-marks-26th-foundation-day-jharkhand

झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस आज, राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल; जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Share
Link copied

निरल पूर्ति को मिलेगा भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान, विधानसभा के छह उत्कृष्ट कर्मियों को भी किया जाएगा सम्मानित

रांची: झारखंड विधानसभा रविवार, 22 नवंबर को अपना 26वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर रांची के कुटे स्थित विधानसभा परिसर में विशेष समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की मौजूदगी में आयोजित इस समारोह में राज्य के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, समारोह की शुरुआत सुबह 11:30 बजे राज्यपाल के आगमन के साथ होगी। परिसर में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे अन्य अतिथियों के साथ कॉन्फ्रेंस हॉल पहुंचेंगे, जहां निर्धारित कार्यक्रम आयोजित होंगे।

सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम, जानिए मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

स्थापना दिवस समारोह के लिए विधानसभा सचिवालय ने समय-सारणी निर्धारित की है। इसके अनुसार सुबह के कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल के आगमन से होगी।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम इस प्रकार है:

– सुबह 11:30 बजे: राज्यपाल का आगमन और गार्ड ऑफ ऑनर।
– सुबह 11:35 बजे: राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों का कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रवेश और मंचासीन होना।
– सुबह 11:39 बजे: राष्ट्रगीत का आयोजन।
– सुबह 11:43 बजे: राष्ट्रगान।

मंच पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष रहेंगे मौजूद

समारोह के दौरान मंच पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष, संसदीय कार्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक, वर्ष 2026 के उत्कृष्ट विधायक तथा विधानसभा के प्रभारी सचिव भी मंचासीन रहेंगे।

निरल पूर्ति को मिलेगा भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार

इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह का एक प्रमुख आकर्षण उत्कृष्ट विधायक सम्मान होगा। झारखंड विधानसभा सचिवालय की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2026 के लिए मझगांव के विधायक निरल पूर्ति को भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

22 नवंबर 2000 को हुई थी झारखंड विधानसभा की स्थापना

झारखंड राज्य का गठन 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर हुआ था। राज्य गठन के सात दिन बाद यानी 22 नवंबर 2000 को झारखंड विधानसभा की स्थापना हुई थी। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में प्रत्येक वर्ष विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें
रांची में आजसू नेता का हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल, हवाई फायरिंग के दावे से पुलिस हरकत में
इसे भी पढ़ें

रांची में आजसू नेता का हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल, हवाई फायरिंग के दावे से पुलिस हरकत में

सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट किया गया था वीडियो, सदर थाना पुलिस ने हथियार की जांच के लिए संबंधित व्यक्ति को बुलाया;…

भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, दो गुटों में जमकर मारपीट और हथियारों का प्रदर्शन
इसे भी पढ़ें

भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, दो गुटों में जमकर मारपीट और हथियारों का प्रदर्शन

मकतमा चौक से रामगढ़-पतरातू फोरलेन तक मचा हड़कंप, सड़क पर थमे वाहनों के पहिए; कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा, पुलिस…

गढ़वा में अवैध अंतरराज्यीय बसों का नेटवर्क! यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ की बसों से झारखंड के राजस्व को चूना, विभाग के पास परिचालन का रिकॉर्ड तक नहीं
इसे भी पढ़ें

गढ़वा में अवैध अंतरराज्यीय बसों का नेटवर्क! यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ की बसों से झारखंड के राजस्व को चूना, विभाग के पास परिचालन का रिकॉर्ड तक नहीं

गढ़वा बस पड़ाव से रोजाना 90 से 100 बसों के दूसरे राज्यों में परिचालन का दावा, बस एसोसिएशन ने करीब 50 बसों…

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।