देवघर से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, पांच की मौत; चार गंभीर, मोतिहारी में पसरा मातम
लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, गुणसागर गांव के पास हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट; सभी मृतक पूर्वी चंपारण के रहने वाले बताए जा रहे
लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुणसागर गांव के पास उस समय हुआ, जब देवघर से लौट रही एक स्कॉर्पियो की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग झारखंड के देवघर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लखीसराय जिले के गुणसागर गांव के पास उनकी गाड़ी की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट गए।
पांच लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर
इस दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। वहीं, स्कॉर्पियो में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) के निवासी होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। देवघर से दर्शन कर लौट रहे लोगों के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतकों की पहचान और दुर्घटना के विस्तृत कारणों को लेकर प्रशासनिक जानकारी का इंतजार है।

दुमका में कोयला खनन मुश्किल : 10 साल से 15 कोल ब्लॉक बंद, इधर जीएम का निजी चालक लापता
शिकारीपाड़ा में ग्रामीणों ने जीएम और सीओ समेत सात लोगों को बनाया था बंधक, छुड़ाने पहुंची पुलिस पर हुआ पथराव था ,करीब…
चतरा में वन विभाग का बड़ा एक्शन: अफीम की खेती की तैयारी पर चला बुलडोजर, एक एकड़ खेत नष्ट
ड्रोन से हुई निगरानी, टंडवा के सोपारम और फुलवरिया वन क्षेत्र में वनकर्मियों ने चलाया अभियान; कदले सुरक्षित वन के संवेदनशील इलाकों…

















