कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्णरेखा नदी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था की डुबकी लगाकर इक्कीसी महादेव की कर रहे पूजा-अर्चना

रांची: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजधानी रांची के चुटिया स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बुजुर्ग श्रद्धालु नदी तट पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने स्वर्णरेखा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पुण्य की कामना की।
नदी में स्नान करने के बाद श्रद्धालु चुटिया स्थित ऐतिहासिक इक्कीसी महादेव मंदिर पहुंचे, जहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। लोगों ने जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बेहतर भविष्य की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा के विशेष महत्व को देखते हुए सुबह से ही नदी तट और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वर्णरेखा नदी पहुंचे। स्नान और पूजा-अर्चना के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
स्वर्णरेखा नदी तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ और मंदिरों में पूजा-अर्चना के दृश्य ने चुटिया को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। सुबह से ही हर ओर धार्मिक आस्था का माहौल नजर आया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्वर्णरेखा नदी में स्नान और इक्कीसी महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा।

कार्तिक पूर्णिमा पर केतुंगा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, त्रिवेणी संगम में किया दीपदान
सिमडेगा: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बानो के केतुंगा धाम स्थित देव नदी माल्गो के त्रिवेणी संगम में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की…

सरैयाहाट में कार पर तीन राउंड फायरिंग, टाटा मोटर्स के ईडीपी नितेश पाठक बाल-बाल बचे; एक गोली छूकर निकली
मोरियार गांव के पास बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने कार को बनाया निशाना, गोली लगने से वाहन का शीशा और बॉडी…


















