रांची स्टेशन पर ट्रेन से 52 बोतल अवैध शराब बरामद, कीमत 18,400 रुपये

रांची: रेलवे में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत RPF की संयुक्त टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए ट्रेन से 52 बोतल अवैध शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 18,400 रुपये बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर की रात करीब 10:15 बजे RPF फ्लाइंग टीम रांची और RPF पोस्ट रांची की संयुक्त टीम ट्रेन संख्या 18622 एक्सप्रेस के जनरल कोच में जांच कर रही थी। इसी दौरान बाथरूम के पास एक लावारिस काला बैग मिला। किसी यात्री ने बैग पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद तलाशी लेने पर उसमें शराब की बोतलें बरामद हुईं।
बैग से ब्लेंडर्स प्राइड की 750 एमएल की 12 बोतल और मैकडॉवेल्स डबल ओक बैरल की 180 एमएल की 40 बोतल मिलीं। कुल 16.200 लीटर शराब जब्त की गई। RPF के एसआई रवि शेखर ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शराब और बैग को जब्त कर RPF पोस्ट रांची पहुंचाया। जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए 24 नवंबर को उत्पाद विभाग, रांची को सौंपा जाएगा।
मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार पाण्डेय के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल की ओर से ट्रेनों और रेलवे परिसरों में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

पारंपरिक ग्राम व्यवस्था के संरक्षकों का सम्मान, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने अंगवस्त्र और पौधा देकर किया सम्मानित
रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत मंगलवार को रांची के राजकीय अतिथिशाला, सर्कुलर रोड में पारंपरिक ग्राम व्यवस्था के संरक्षकों…

रांची में जिला स्तरीय आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए एक दल का चयन
रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के तहत मंगलवार को जिला स्कूल, रांची में जिला स्तरीय पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का…

















