माटी कला के लाइव डेमो और 30 फीसदी तक छूट से आकर्षित हो रहे दर्शक, झारखंड पवेलियन में बढ़ी रौनक

नई दिल्ली: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां माटी कला बोर्ड की ओर से मिट्टी के बर्तन बनाने की लाइव डेमो प्रस्तुति लोगों को खूब लुभा रही है। वहीं, मेले के समापन से पहले विभिन्न स्टॉलों पर 20 से 30 प्रतिशत तक की छूट मिलने से खरीदारी को भी बढ़ावा मिल रहा है।
लाइव डेमो के दौरान कारीगर चाक पर मिट्टी को आकार देकर पारंपरिक तरीके से सुंदर बर्तन और कलाकृतियां तैयार कर रहे हैं। दर्शक इस प्रक्रिया को करीब से देखकर झारखंड की पारंपरिक माटी कला और कारीगरों के हुनर को समझ रहे हैं।
इस अवसर पर हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग की निदेशक प्रीति रानी ने भी चाक पर मिट्टी को आकार देकर माटी कला का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की मिट्टी में यहां की संस्कृति, परंपरा और स्थानीय कारीगरों की रचनात्मकता की पहचान समाहित है। माटी कला केवल शिल्प नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक आजीविका का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लाइव डेमो के माध्यम से लोगों को कलाकारों की मेहनत और हुनर को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है।
मेले के अंतिम दिनों में झारखंड पवेलियन के कई स्टॉलों पर चयनित उत्पादों की खरीदारी पर 20 से 30 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। इससे आगंतुक पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पाद और कलात्मक वस्तुएं किफायती कीमतों पर खरीद रहे हैं। झारखंड पवेलियन में पारंपरिक कला, संस्कृति, स्थानीय हुनर और आकर्षक छूट का संगम मेले के समापन तक दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है।

गुमला में दो महिलाओं की हत्या, सिमडेगा के बीरू जंगल में दफनाए थे शव, बाहर निकाले गए
सिमडेगा: गुमला में दो महिलाओं की हत्या कर उनके शव सिमडेगा के बीरू-अरणी जंगल में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

भुरकुंडा अपहरण कांड का 24 घंटे में खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; अपहृत कमलेश ठाकुर सकुशल बरामद
भुरकुंडा थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े हुई थी वारदात, रांची रिंग रोड के पास पुलिस ने की कार्रवाई…

















