विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पत्रकार अभिषेक भारती गिरफ्तार, जमशेदपुर से पकड़ा गया

सिमडेगा: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में सिमडेगा पुलिस ने फरार चल रहे पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे 25 नवंबर को जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके से पकड़ा। इस मामले में इससे पहले दिलीप तिर्की की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके बाद से ही पुलिस अभिषेक भारती की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

गढ़वा पुलिस ने 60 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान; पुलिसकर्मियों को भी किया गया सम्मानित
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस ने लोगों का भरोसा जीतने की एक अच्छी पहल की है। जिले में अलग-अलग जगहों…

झारखंड में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री और मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की जरूरत, रोजगार के भी खुलेंगे अवसर
रांची: झारखंड में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से फेडरेशन…
पुलिस के अनुसार, पाकरटांड थाना कांड संख्या 25/26, दिनांक 13 नवंबर 2026 के वांछित अभियुक्त अभिषेक भारती को सिमडेगा पुलिस की टीम ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की पुलिस ने पुष्टि की है। अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के बाद मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

















