reporting-health-services-will-be-easier

सहिया ऐप से आसान होगी स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग, काम के आधार पर मिलेगा भुगतान

Share
Link copied
reporting-health-services-will-be-easier
reporting-health-services-will-be-easier

रांची: झारखंड स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर खेलगांव में आयोजित प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड की ओर से सहिया ऐप का प्रदर्शन किया गया। इस ऐप के माध्यम से अब सहियाएं अपने कार्यों का विवरण और रिपोर्टिंग फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगी। साथ ही, उनके कार्यों के विवरण के आधार पर भुगतान भी किया जाएगा।

Sthapna Diwas
Advertisement

28 नवंबर तक आयोजित इस प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा सहित अन्य अतिथियों ने स्टॉल का भ्रमण किया। इस दौरान सहिया ने उन्हें ऐप की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

सहिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले उन्हें अपने कार्यों की रिपोर्ट और दस्तावेज आठ अलग-अलग रजिस्टरों में रखने पड़ते थे। सहिया ऐप शुरू होने से यह प्रक्रिया आसान हो जाएगी। अब रिपोर्टिंग ऑनलाइन होने से समय की बचत होगी और कामकाज में भी सहूलियत मिलेगी। इस पहल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड और धनुष एजेंसी के संयुक्त तत्वावधान में तैयार किया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।