झारखंड स्थापना दिवस समारोह में NHM की डिजिटल स्वास्थ्य पहलों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने देखी कार्यप्रणाली

रांची: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर खेलगांव में 26 से 28 नवंबर तक आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड की ओर से डिजिटल स्वास्थ्य पहलों का प्रदर्शन किया गया। इसके तहत NHM गुरुजी और NHM मित्रम नामक दो डिजिटल प्लेटफॉर्म को प्रदर्शनी स्टॉल में प्रस्तुत किया गया। इन पहलों को NHM झारखंड और पीरामल स्वास्थ्य के संयुक्त प्रयास से विकसित किया गया है।

स्टॉल के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह और NHM के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा सहित अन्य अतिथियों को दोनों एप्लिकेशन की कार्यप्रणाली और उपयोगिता की जानकारी दी गई।
NHM गुरुजी एक डिजिटल मॉनिटरिंग एप्लिकेशन है। इसके माध्यम से NHM के अधिकारी विभिन्न वित्तीय वर्षों और जिलों के अनुसार योजनाओं की वित्तीय प्रगति की निगरानी कर सकते हैं। इसमें AI आधारित सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं, जिससे डेटा का विश्लेषण और सूचनाओं तक पहुंच आसान होगी।
इन डिजिटल पहलों का उद्देश्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निगरानी को मजबूत करना, सूचनाओं की उपलब्धता बेहतर बनाना और डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया को बढ़ावा देना है। इससे राज्य में स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन, समीक्षा और निगरानी में मदद मिलने की उम्मीद है।

सिमडेगा में दुकान से 779 ग्राम गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने अवैध गांजा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भुड़ूटोली स्थित एक दुकान से 779 ग्राम गांजा, 13,870 रुपये…

सहिया ऐप से आसान होगी स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग, काम के आधार पर मिलेगा भुगतान
रांची: झारखंड स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर खेलगांव में आयोजित प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड की ओर से सहिया…
















