update-ramgarh-accident-family-going-temple

Update रामगढ़ हादसा : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत; खुशियां मातम में बदलीं

Share
Link copied

पत्नी को सरकारी स्कूल में शिक्षक की नौकरी मिलने पर रजरप्पा मंदिर में पूजा करने निकला था परिवार, NH-33 पर भीषण टक्कर में उजड़ गया पूरा परिवार

रामगढ़। घर में खुशियों का माहौल था। पत्नी को सरकारी स्कूल में शिक्षक की नौकरी मिली थी। इस नई शुरुआत की खुशी में पूरा परिवार बिहार के नालंदा से झारखंड के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने निकला था। परिवार ने सोचा था कि मां के दरबार में माथा टेककर नई जिंदगी की शुरुआत का आशीर्वाद लिया जाएगा। लेकिन किसी को क्या पता था कि यह सफर परिवार की जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे ने एक ही परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। इस दर्दनाक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात करीब दो बजे रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत पैंकी गांव के समीप रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर हुई। जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले से आ रही एक स्कॉर्पियो की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Sthapna Diwas
Advertisement

हादसे में चार बच्चों, चार महिलाओं और पांच पुरुषों समेत 14 लोगों की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि बिहार के नालंदा निवासी विवेक कुमार की पत्नी को सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर नौकरी मिली थी। इसी खुशी में परिवार के सदस्य मां छिन्नमस्तिका के दरबार में पूजा करने जा रहे थे। नौकरी मिलने की खुशी को परिवार के साथ साझा करने और मां का आशीर्वाद लेने की उनकी योजना थी। लेकिन NH-33 पर हुए इस हादसे ने एक झटके में परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में नई नौकरी मिलने का जश्न मनाया जाना था, वहां अब अपनों को खोने का गम है। एक ही परिवार के 14 लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।