guddu-khan-becomes-district-president-toto

टोटो चालक संघ के जिला अध्यक्ष बने गुड्डू खान, 11 सदस्यीय समिति का गठन

Share
Link copied
guddu-khan-becomes-district-president-toto
guddu-khan-becomes-district-president-toto

सिमडेगा: अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में टोटो चालक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में टोटो चालकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के बाद गुड्डू खान को संघ का जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं, संगठन के संचालन के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया।

समिति में जगतपाल साहू को उपाध्यक्ष, प्रभात कुमार को उप सचिव, नागेंद्र पाठक को कोषाध्यक्ष, अरबाज खान को महामंत्री तथा शेख यासीन और पीटर डूमडूम को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस दौरान मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक में चालकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए राजेश कुमार सिंह ने कहा कि टोटो चालकों के लिए स्टैंड की व्यवस्था कराने को लेकर सबसे पहले बीडीसी से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने चालकों से शराब या अन्य नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि संगठन से जुड़ने के लिए किसी तरह का चंदा देना अनिवार्य नहीं है। उन्होंने चालकों से संघ की अधिकृत रसीद के बिना किसी को चंदा नहीं देने की अपील भी की।

बैठक में आगामी 10 जनवरी 2027 को टोटो चालक संघ की ओर से पिकनिक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर मनोज अग्रवाल, राज अग्रवाल, अनुराग प्रसाद, दीपक, आसिफ आलम, नीरज, संजू, आकाश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।