दुमका में राज्य सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर हुआ भव्य समारोह का आयोजन.

Share
Link copied

दुमका, विकास कुमार.

दुमका : झारखंड के दुमका में राज्य सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर करीब 30 हज़ार लाभुकों के बीच डेढ़ अरब के परिसंपत्ति का वितरण सरकार के मंत्री चम्पई सोरेन ने की।

झारखंड में हेमन्त सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर अबुआ राज के साल एक शुरुआत अनेक समारोह का आयोजन आउटडोर स्टेडियम, दुमका में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। परिवहन मंत्री के साथ दुमका के विधायक बसंत सोरेन और शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन भी मौजूद थे।इस मौके पर मंत्री ने 188 योजनाओं का शिलान्यास और 28 योजनाओं का उदघाटन कर करीब 30 हज़ार लाभुकों के बीच 1अरब 60 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया। इस मौके पर मंत्री चम्पई सोरेन ने सरकार के एक वर्ष के उपलब्धियों को बताते हुये कहा कि खनिज संपदा से परिपूर्ण हमारा राज्य अमीर है।बस सही सोच नेक नियत की आवश्यकता है जो इस राज्य को समृद्ध और खुशहाल बना सकती है।सरकार ने इसी सोच को लेकर आगे बढ़ रही है ताकि आने वाले समय मे यह राज्य देश का समृध्द राज्य बने।

वही समारोह में सीएम के छोटे भाई और दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने विपक्ष के सरकार के खिलाफ दिए जा रहे बयानों के जवाबो को इस समारोह को सीधा जवाब बताया।कहा कि कोरोना काल के संकट में सरकार लोगो की मदद कर साथ खड़ी रही।उन्होंने आने वाले साल महिलाओं को शसक्त कर एक समृद्ध समाज का निर्माण करेगी।

वही जिले के उपायुक्त ने इस कार्यक्रम को सरकार के सफलता को बताते हुए आने वाले साल 2021 में नये उमंग और सरकार के बनाये गये नए सपनो को लोगो के सामने ले जाकर पूरी करेंगे। समारोह स्थल पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मोरहाबादी मैदान रांची में आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। साथ ही दुमका में लगे स्टॉल के माध्यम से लोगो को सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow