मुख्यमंत्री के निदेश के बाद लातेहार निवासी रबीना देवी से 24 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी की हुई पहचान.

मुख्यमंत्री के निदेश के बाद लातेहार निवासी रबीना देवी से 24 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी की हुई पहचान.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निदेश के बाद लातेहार निवासी रबीना देवी से 24 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी की पहचान कर ली गई है।मुख्यमंत्री को लातेहार पुलिस ने बताया कि उपरोक्त मामले में मनिका थाना काण्ड सं0-03/2021 दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त पहले से ही मनिका थाना काण्ड सं0-89/2020 में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

ये मिली थी जानकारी
मुख्यमंत्री को बताया गया कि लातेहार निवासी रबीना देवी से आधार आधारित पेमेंट सिस्टम के जरिये 24 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। मामले की जानकारी के उपरांत मुख्यमंत्री ने झारखण्ड पुलिस को उक्त मामले की गंभीरता से जाँच करते हुए रबीना देवी एवं अन्य पीड़ित लोगों को मदद पहुँचाते हुए सूचित करने का निदेश दिया था।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now