बिगड़ती विधि व्यवस्था के खिलाफ बीजेपी गढ़वा इकाई का आज एक दिवशीय धरना प्रदर्शन.
गढ़वा : झारखंड में बिगड़ती विधि व्यवस्था के खिलाफ बीजेपी गढ़वा इकाई ने आज एक दिवशीय धरना प्रदर्शन किया, गौरतलब है कि झारखंड में हेमंत की सरकार आने के बाद राज्य में विधि व्यवस्था धराशायी होते जा रही है चाहे वह अपराध, हो नक्सलवाद हो या बलात्कार जैसी घटनाये हो दिन प्रति दिन बढ़ती इस तरह की घटनाओं को मुद्दा बनाते हुए विपक्षी पार्टी भाजपा सरकार के विरुद्ध बिगुल फूक दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धरना के माध्यम से गढ़वा के पूर्व विधायक व भाजपा नेता सतेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा की यह बर्तमान की सरकार निक्कमी हो चुकी है इनके शासन काल मे न तो किसान सुरक्षित है न महिलाएं , नक्सलवाद और बलात्कार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है वही भ्र्ष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है , सरकार ने जो वादा किया था उसपर ओ खरा नही उत्तर सकी है इस लिए यह सरकार बिफल और नाकाम रही है। इस लिए इस सरकार को जाना तय है।
गढ़वा, वी के पांडे

















