हाइवा में सार्ट सर्किट के कारण लगी आग.

हाइवा में सार्ट सर्किट के कारण लगी आग.

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Wed, 06 Jan 2021 09:00 AM (IST)

खलारी : डकरा सी एच पी में दोपहर 11 बजे टी सी पी एल कम्पनी में चलने वाली एक हाइवा (JHo1BP 0159) में सार्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
मौके पर चालक जय कुमार चौहान निवासी मोहन नगर निवासी ने बताया कि जब वह डकरा स्टाक से कार्सर से लौटने के क्रम में अचानक खराब सार्ट सर्किट के वजह से गाडी में आग लग गई, जिसके बाद वह गाडी से उतर कर आग बुझाने की लगातार कोशिश की।

हाइवा में सार्ट सर्किट के कारण लगी आग.

हाइवा में आग बढता देख गांव के लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच पानी और मिट्टी के लगातार छिडकाव करने के बाद आग पर काबू पाया गया। मालूम हो कि टीसीपीएल जैसी कंपनियों में कई गाडियाँ डकरा स्टाक से कार्सर पर चलाए जा रहे हैं, लेकिन किसी भी गाडी की स्थिति सही नहीं है न किसी गाडी में आग बुझाने वाला यंत्र ही है ताकि आग लगने पर बुझाया जा सके।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow