आपसी समन्वय के साथ राजस्व वृद्धि पर विशेष रूप से दें ध्यान : उपायुक्त.

आपसी समन्वय के साथ राजस्व वृद्धि पर विशेष रूप से दें ध्यान : उपायुक्त.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एसपी र्माइंस चितरा कोलियरी द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने चितरा कोलियरी के विस्तारीकरण व राजस्व वृद्धि के अलावा विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य करने का निदेश दिया। साथ हीं जिला स्तर पर चितरा कोलियरी द्वारा बकाये को जल्द से जल्द भुगतान करने का निदेश महाप्रबंधक एसपी माईंस चितरा कोलियरी को दिया गया।

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने चितरा कोलियरी के अन्तर्गत क्षेत्रों में कहाँ-कहाँ खनन का कार्य चल रहा है, भूमि हस्तांतरण में क्या समस्याएं आ रही है, भूमि अधिग्रहण के उपरांत मुआवजा देने की प्रक्रिया इत्यादि पर ई0सी0एल0 के महाप्रबंधक के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ हीं जमीन अधिग्रहण से संबंधित परिवारों को क्या सेवाएं देनी है, मुआवजे की राशि इत्यादि सारे कार्यों को संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण कर लेंने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

समीक्षा बैठक के क्रम में उपायुक्त ने ई0सी0एल0 के महाप्रबंधक को निदेशित किया कि जमीन अधिग्रहण हेतु इस बात की जानकारी अवश्य लें कि जमीन किस प्रकार का है, वो गोचर है, रैयती है, सरकारी है। इसमे किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर इसका त्वरित समाधन करा ले। साथ हीं फोरेस्ट विभाग के अधीन जमीनों को क्लियरेंस हेतु जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर नो ऑब्जेक्शन सर्टीफिकेट प्राप्त कर ले। सबसे महत्वपूर्ण कोलियरी क्षेत्र में वैसी जगहों पर जहाँ खनन का कार्य समाप्त हो गया है, उसे भरकर उन क्षेत्रों में वृक्षारोपण का कार्य कराया जाय अन्यथा उन गड्ढों को तालाब के रूप में निर्माण कराया जाय, जिससे कि यहाँ आस-पास के किसानों को सिंचाई में इसका फायदा मिल सके।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे अपर समहार्ता श्री चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री प्रेमजीत आनंद, महाप्रबंधक एसपी माईंस (ईसीएल) चितरा श्री, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री उमाशंकर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर श्री योगेन्द्र प्रसाद, जीएम डीआईसी जिला उद्योग केन्द्र, श्री सैमराॅम बारला, जिला खनन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, अंचल अधिकारी, पालोजोरी श्री शिवाजी भगत, अंचल अधिकारी, सारठ श्री साकेत कुमार एवं संबंधित विभाग व चितरा कोल माईंस के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow