IMG 20210106 WA0050

सैकडों बच्चो के बीच चावल का वितरण किया गया.

खलारी : पिपरवार सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा उतरी पंचायत के राज्यकृत मध्य विद्यालय बचरा में सैकडों बच्चो के बीच चावल का वितरण किया गया। समारोह में मौजुद पंचायत की मुखिया सह झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन कुमारी सिंह ने करीब 112 स्कूली बच्चो के बीच चावल का वितरण किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध मे गुंजन सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर सभी स्कूल बन्द है, जिसको लेकर स्कूली बच्चो को मध्याहन भोजन का लाभ नही मिल रहा है। इसको देखते हुए राज्य सरकार के आदेश पर मध्याहन भोजन के राशन को स्कूली बच्चों के बीच बांटा जा रहा है, साथ ही स्कूली बच्चो से घर पर रहकर पढ़ाई करने की अपील की जा रही है। उन्होने कहा कि कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चो को सात किलो चावल और कक्षा छःह से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चो को दस किलो चावल दिया गया, साथ ही उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत चलाये जा रहे योजना का लाभ प्रत्येक बच्चो तक पहुंचाया जाएगा।

इस मौके पर मुखिया गुंजन सिंह,प्रधानाध्यापक छेदी महतो, शिक्षिका रिंकू कुमारी, रेखा कुमारी, जानकी कुमारी, सुमित्रा कुमारी, संतोष कुमार, वार्ड सदस्य सुनील कुमार महतो सहित कई लोग उपस्थित थै।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via