नीलाम्बर पीताम्बर जयंती के साथ हिन्दी दिवस मनाया गया.

नीलाम्बर पीताम्बर जयंती के साथ हिन्दी दिवस मनाया गया.

खलारी : जामडीह स्थित नीलाम्बर पीताम्बर सनसाइन इंग्लिश स्कूल के बच्चों के द्वारा नीलाम्बर पीताम्बर जयंती के साथ हिन्दी दिवस मनाया गया। नीलाम्बर पीताम्बर जयंती के इस अवसर पर विद्यालय की प्रिन्सिपल अनिता एक्का ने बच्चों को नीलाम्बर पीताम्बर के जीवनी को बच्चों को बताते हुए कहा कि नीलाम्बर पीताम्बर का जन्म झारखंड राज्य के गढवा जिला के चेमो-सनया गांव भोक्ता जाति में हुआ था। उन्होंने 1857 मेंं देश की आजादी के लिए पहली क्रांति के दौरान अपने भाई पीतांबर के साथ मिलके भोक्ता, खरवार और चेरो जाति के जागिरदारों के साथ मिलाकर ईस्ट इण्डिया कम्पनी के बिरुद्ध लड़ाई लड़ी थी। समाज की कुरीतियों को भी समाज से दूर करने का प्रयास किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनीता एक्का ने बच्चों को बताया कि हिन्दी दिवस क्यो मनाया जाता है। हर साल 10 जनवरी के दिन विश्वभर में विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। पहला विश्व हिन्दी दिवस वर्ष 2006 में मनाया गया था। इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करना। नीलाम्बर पीताम्बर के जयंती के अवसर पर अनिता कुमारी, सुनीता टोप्पो, शम्भु साव अनिता तिग्गा, सरिता देवी, पार्वती देवी, सीतामनी तथा स्कूल के बच्चो के बच्चो के अभिभावक भी उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now