केबल टाउन इलाके मे टाटा कंपनी को सामान्य दर पर बिजली उपलब्ध करवाने का फैसला सुनाया

केबल टाउन इलाके मे टाटा कंपनी को सामान्य दर पर बिजली उपलब्ध करवाने का फैसला सुनाया

Share
Link copied

जमशेदपुर स्थित केबल टाउन व आस पास के इलाके मे अब सामान्य दर पर बिजली उपलब्ध हो पायेगी, उच्च न्यायलय मे चल रहे इस मामले मे ऐतिहासिक फैसला सुनाया है जिससे तमाम केबल टाउन के निवासियों मे खुशी की लहर है,

उच्च न्यायलय ने केबल टाउन इलाके मे टाटा कंपनी को सामान्य दर पर बिजली उपलब्ध करवाने का फैसला सुनाया है

, बता दें की केबल कंपनी बंद होने के तीन वर्षो तक कॉलोनी मे बिजली नहीं थी उसके बाद एक सोसाइटी के माध्यम से तक़रीबन 40 प्रतिशत अधिक मूल्य पर टाटा कंपनी द्वारा यहाँ बिजली उपलब्ध करवाई गई थी, तक़रीबन दो वर्ष पूर्व कॉलोनी के तमाम निवासियों ने एक जुटता का परिचय दिया और केबल टाउन निवासी रामविनोद सिंह द्वारा उच्च न्यायलय मे इसको लेकर याचिका दायर किया, और अब जाकर केबल टाउन निवासियों के पक्ष मे फैसला आया है, इसको लेकर यहाँ के निवासियों ने खुशी की लहर है,

यहाँ निवास करने वाले प्रखर ससमाजसेवी शिवशंकर सिंह ने इसे जानता की जीत करार दी, साथ ही न्यायलय के प्रति आभार भी व्यक्त किया, वहीँ यहाँ के स्थानियों ने कहा की अब सभी निवासियों को अलग अलग कनेक्शन मिलेगा वो भी सामान्य दर पर जो खुशी की बात है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow