रामगढ़ ट्रक चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रामगढ़ ट्रक चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share
Link copied

अनुज कुमार रामगढ़

पतरातु में ट्रक चोरी कर भाग रहे अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।।

पतरातू पुलिस ने ट्रक चुरा कर भाग रहे अपराधी को 3 घंटे के अंदर दबोच कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि पतरातू थाना क्षेत्र के तिलैयाटांड़ में घर के अंदर घुस कर है ड्राइवर को पिस्तौल के बल पर अपराधियों ने कब्जे में लिया और बाहर खड़ी ट्रक को जीपीएस निकालकर लेकर भागने लगे इस दौरान ट्रक के ड्राइवर को एक किलोमीटर दूर जाकर हाथ पैर बांधकर उतार दिया ।

ट्रक ड्राइवर ने तत्काल पुलिस को इस घटना की सूचना दी पतरातू पुलिस ने ट्रक का पीछा करके पिपरवार थाना क्षेत्र के छलटां पुल के पास से ट्रक लेकर भाग रहे लोगों को पकड़ा, साथ ही बाइक पर सवार तीन में से दो लोग फरार हो गए जबकि एक अपराधी पतरातू के रोचाप गांव निवासी आयुष कुमार को पुलिस ने धर दबोचा । उसके पास से मोटरसाइकिल, मोबाइल और दूसरे अन्य सामान को बरामद किया गया है।

 

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow