सिमडेगा में RSS के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

सिमडेगा में RSS के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

Share
Link copied

सिमडेगा में RSS के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सिमडेगा में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों और बाल स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जो शहर में एकता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का संदेश लेकर निकले। पथ संचलन का स्वागत महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर किया, जबकि बैंड की धुन पर कदमताल करते स्वयंसेवकों ने राष्ट्रप्रेम और संगठन की भावना को जीवंत किया।

सिमडेगा में RSS के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

पथ संचलन की शुरुआत गांधी मैदान से हुई, जो रिंग रोड, प्रिंस चौक, बाजार पेट्रोल पंप होते हुए गुलज़ार गली के शिव मंदिर पर समाप्त हुई। पारंपरिक गणवेश में स्वयंसेवकों ने अनुशासित मार्च के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाज में एकता और सौहार्द का संदेश दिया। समापन समारोह शिव मंदिर में आयोजित किया गया, जहां स्वयंसेवकों ने समाज में एकता और संगठन की भावना को बढ़ावा देने की शपथ ली।

सिमडेगा में RSS के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

कार्यक्रम में हनुमान वोदिया, अमरनाथ बामलिया, दीप नारायण दास, विनयनंद, रंजीत कुमार, मुरारी अग्रवाल, मुरारी प्रसाद और कृष्ण शर्मा वन जैसे कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शहरवासियों ने इस जुलूस का दिल खोलकर स्वागत किया, जिससे सिमडेगा में उत्साह और जोश का माहौल बना। हालांकि, जिले में चर्चा थी कि गांधी मैदान के अलावा अन्य स्थानों पर शाखा की नियमित गतिविधियां नहीं हो रही हैं।

सिमडेगा में RSS के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow