समुद्र में डूबने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार ने प्रशासन से शव लाने की लगाई गुहार

समुद्र में डूबने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार ने प्रशासन से शव लाने की लगाई गुहार

समुद्र में डूबने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार ने प्रशासन से शव लाने की लगाई गुहार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह/एहतेशाम

झारखंड के सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटाबहार पंचायत के आवरापानी पूरना टोली निवासी 38 वर्षीय मनेश मांझी की कर्नाटक राज्य के उडुपी जिले के मलापे क्षेत्र में मजदूरी के दौरान समुद्र में डूबने से दुखद मौत हो गई। आर्थिक तंगी के कारण बाहर मजदूरी करने गए मनेश दीपावली के अवसर पर परिवार से मिलने लौट रहे थे, लेकिन किस्मत ने उनका साथ छोड़ दिया।

समुद्र में डूबने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार ने प्रशासन से शव लाने की लगाई गुहार

परिजनों के अनुसार, मनेश मांझी फेसिंग बोर्ड पर मछली मारने का काम कर रहे थे। दीपावली त्योहार के लिए 21 अक्टूबर 2025 को उन्होंने छुट्टी ली और झारखंड वापसी का फैसला किया। उसी दिन कुछ दोस्तों से मिलने के लिए वे समुद्र किनारे बोर्ड पर पहुंचे। रात करीब 11 बजे पैर फिसलने से वे समुद्र की गहराई में समा गए। साथी दोस्तों ने घंटों खोजबीन की, लेकिन अंधेरे के कारण कुछ हाथ न लगा।

समुद्र में डूबने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार ने प्रशासन से शव लाने की लगाई गुहार

दो दिन बाद, 23 अक्टूबर को मनेश का शव समुद्र में तैरता हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया है। पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताओं के बाद ही शव को रिलीज किया जाएगा।

समुद्र में डूबने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार ने प्रशासन से शव लाने की लगाई गुहार

घटना की खबर गांव पहुंचते ही सन्नाटा छा गया। मनेश के परिवार में पत्नी और तीन नाबालिग बच्चे हैं, जो अब बाप के सहारे के बिना बेचैन हैं। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है, और लोग इस हादसे पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। परिजनों ने जिला प्रशासन, राज्य सरकार और स्थानीय नेताओं से शव को झारखंड लाने के लिए तत्काल सहायता की गुहार लगाई है।

समुद्र में डूबने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार ने प्रशासन से शव लाने की लगाई गुहार

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now