सिमडेगा में महिला का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा में महिला का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र में एक महिला के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया है।

सिमडेगा एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 15 जून को बसिया की रहने वाली लेतारे बागे नामक महिला टाटी से बानो जा रही थी। रात करीब 9 बजे रूगडीटोली, पोगलोया निवासी प्रमोद डांग ने अपनी स्कॉर्पियो से महिला का अपहरण कर अपने घर ले गया। अगले दिन वह उसे टाटा, जमशेदपुर ले गया। 17 जून को बानो लौटने के दौरान आनंदपुर-मनोहरपुर के बीच उसने गाड़ी रोककर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पीड़िता को नोवामुंडी ले गया, जहां नोवामुंडी पुलिस ने हस्तक्षेप कर महिला को उसके परिवार को सौंप दिया।

20 जून को पीड़िता ने बानो थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला (कांड सं. 40/2025) दर्ज कर आरोपी प्रमोद डांग को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow