RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले का आरोपी हिरासत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में घायल

रांची: निवारणपुर स्थित RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के आरोपी ने गुरुवार को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए कोतवाली थाना हाजत से फरार होने का दुस्साहस किया। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के कारण आरोपी का खेल ज्यादा देर तक नहीं चला। मांडर इलाके में पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाथरूम के बहाने चकमा देकर हुआ था फरार
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने गुरुवार को बाथरूम जाने का बहाना बनाया था। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह हाजत से भाग निकला। आरोपी के फरार होते ही रांची पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कई टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया।
पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर की फायरिंग
पुलिस की टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को मांडर के पास ट्रेस कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जान बचाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा।
अस्पताल में इलाज जारी
मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब इस मामले की भी जांच कर रही है कि आरोपी को हाजत से भागने में मदद किसने की या क्या वह किसी साजिश के तहत वहां से निकला था।
रांची: निवारणपुर में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड की तलाश तेज

















