aditya-sahu-meets-newly-appointed-odisha

आदित्य साहू ने ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम से की मुलाकात

Share
Link copied
aditya-sahu-meets-newly-appointed-odisha
aditya-sahu-meets-newly-appointed-odisha

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मंगलवार को रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Advertisment
Advertisment

आदित्य साहू ने विश्वास जताया कि ब्रज मोहन राम का दीर्घ राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन का अनुभव ओडिशा के विकास, सुशासन और जनकल्याण को नई दिशा देने में सहायक होगा। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Advertisment
Advertisment

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह और अमरदीप यादव, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह सहित नीरज सिंह, सुनील साहू, राजश्री जयंती, केके गुप्ता और सुबोधकांत समेत अन्य नेताओं ने भी नवनियुक्त राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।