प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद युवक ने टावर पर चढ़कर क्या कर दिया, बेड़ों इलाके में सनसनी
रांची के बेड़ों थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा गलत स्टेप उठाने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान बिरसा उरांव (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार बिरसा उरांव का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद और बहस हुई थी। इसके बाद युवक ने कथित तौर पर बिजली के टावर पर चढ़कर गलत कदम उठा ली।
घटना का खुलासा गुरुवार सुबह उस समय हुआ जब स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली के टावर से लटकते देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और बिजली विभाग के सहयोग से इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद करवाई गई। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद शव को टावर से नीचे उतारा गया।
पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। युवक के करीबी लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि गलत स्टेप के पीछे की परिस्थितियों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। फिलहाल घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।



















