आजसू का झामुमो पर तीखा हमला: बिहार में सीट नहीं मिलने पर राजद-कांग्रेस को सरकार से बाहर करने की मांग

आजसू का झामुमो पर तीखा हमला: बिहार में सीट नहीं मिलने पर राजद-कांग्रेस को सरकार से बाहर करने की मांग

Share
Link copied

आजसू का झामुमो पर तीखा हमला: बिहार में सीट नहीं मिलने पर राजद-कांग्रेस को सरकार से बाहर करने की मांग

रांची : बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को एक भी सीट न मिलने पर ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने झामुमो पर तीखा हमला बोला है। आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने झामुमो को उसकी “औकात” बता दी है। उन्होंने झामुमो से गठबंधन तोड़ने और राजद-कांग्रेस के मंत्रियों को झारखंड सरकार से बाहर करने की मांग की है।

आजसू का झामुमो पर तीखा हमला: बिहार में सीट नहीं मिलने पर राजद-कांग्रेस को सरकार से बाहर करने की मांग

प्रभाकर ने कहा, “तेजस्वी यादव ने झारखंड के मंत्री संजय यादव के पुत्र को बिहार में टिकट दे दिया, लेकिन झामुमो को एक भी सीट के लायक नहीं समझा। अगर झामुमो में जरा भी स्वाभिमान बचा है, तो उसे तुरंत राजद-कांग्रेस जैसे झारखंड विरोधी ताकतों से नाता तोड़ लेना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि बिहार चुनाव में झामुमो को “बेआबरू” कर दिया गया, और अब झामुमो को नैतिक साहस दिखाते हुए राजद-कांग्रेस के मंत्रियों को सरकार से निकाल देना चाहिए ताकि झारखंड की जनता और शिबू सोरेन की गरिमा की रक्षा हो सके।

आजसू का झामुमो पर तीखा हमला: बिहार में सीट नहीं मिलने पर राजद-कांग्रेस को सरकार से बाहर करने की मांग

आजसू नेता ने राजद-कांग्रेस के साथ झामुमो के गठबंधन को “अवसरवादी” करार देते हुए कहा कि ये दोनों दल हमेशा झारखंड विरोधी रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि लालू प्रसाद ने एक समय कहा था कि “झारखंड मेरी लाश पर बनेगा,” फिर भी हेमंत सोरेन ने उनके एकमात्र विधायक को मंत्री बनाया। प्रभाकर ने तंज कसते हुए कहा कि झामुमो के नेता बिहार में सीटों की उम्मीद में तेजस्वी यादव के दरबार में हाजिरी लगाते रहे, लेकिन उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी गई।

आजसू का झामुमो पर तीखा हमला: बिहार में सीट नहीं मिलने पर राजद-कांग्रेस को सरकार से बाहर करने की मांग

उन्होंने झामुमो के मंत्री सुदिव्य प्रसाद के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने राजद-कांग्रेस पर “राजनीतिक धूर्तता” का आरोप लगाया था। प्रभाकर ने कहा, “अगर झामुमो वाकई ऐसा मानता है, तो वह बयानबाजी की बजाय राजद-कांग्रेस को सबक सिखाए।”

आजसू का झामुमो पर तीखा हमला: बिहार में सीट नहीं मिलने पर राजद-कांग्रेस को सरकार से बाहर करने की मांग

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow