Alok Kumar Mittal appointed as DG, BPR&D; Amit Garg to be the new Director of NCRB.

DG BPR&D के पद पर आलोक कुमार मित्तल की नियुक्ति, अमित गर्ग होंगे NCRB के नए निदेशक

Share
Link copied
Alok Kumar Mittal appointed as DG, BPR&D; Amit Garg to be the new Director of NCRB.
Alok Kumar Mittal appointed as DG, BPR&D; Amit Garg to be the new Director of NCRB.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet-ACC) ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों की नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 6 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार, 1993 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार मित्तल को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) का महानिदेशक (Director General) नियुक्त किया गया है। वह पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर 30 जून 2029 (सेवानिवृत्ति) या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, इस पद पर कार्य करेंगे।

वहीं, 1993 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित गर्ग को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) का निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें व्यक्तिगत आधार पर निदेशक के पद को डीजी स्तर पर अस्थायी रूप से उन्नत कर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 2027 (सेवानिवृत्ति) या अगले आदेश तक रहेगा। वे आलोक रंजन का स्थान लेंगे।

इसके अलावा, 1994 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) का निदेशक नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2028 (सेवानिवृत्ति) या अगले आदेश तक रहेगा। वे इस पद पर अमित गर्ग का स्थान लेंगे।

यह नियुक्तियां केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद की गई हैं। तीनों अधिकारी जल्द ही अपने-अपने नए पदों का कार्यभार संभालेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।