केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का ग्रामीणों ने किया विरोध; सिलागाई गांव में एकलव्य विद्यालय का शिलान्यास करने आये थे
चान्हो थाना क्षेत्र स्थित सिलागाई गांव में एकलव्य विद्यालय का शिलान्यास करने आये केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों ने कहा कि यहां एकलव्य विद्यालय नहीं बनने दिया जाएगा. दूसरे जगह एकलव्य विद्यालय बनाया जाये.बता दें कि एकलव्य विद्यालय की शुरुआत 1997-98 में अनुसूचित जनजाति छात्रों (कक्षा 6 से 12 वीं) के लिए प्राथमिक से लेकर 12 वीं स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए की गयी थी. इसके पीछे उद्देश्य यह था कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ तक पहुंचने में सक्षम बनाया जा सके.
इसे भी पढ़े :-
भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर किया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इसे और बेहतर बनाने के लिए 2018-19 के केंद्रीय बजट में घोषणा की. जिसमें 50% से अधिक एसटी आबादी और कम से कम 20,000 आदिवासी आबादी वाले प्रत्येक ब्लॉक में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बनाया जायेगा. सरकार ने देश भर में 452 नए स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया है. इसमें से झारखंड में कुल 69 विद्यालय बनाये जायेंगे.

















