संजय सेठ के रांची आवास पर अर्जुन राम मेघवाल और सुदेश महतो की मुलाकात
रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची स्थित आवास पर शनिवार को केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और आजसू पार्टी के प्रमुख एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के बीच महत्वपूर्ण मुलाकात हुई।
बैठक में झारखंड के विकास कार्यों, राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और आगामी रणनीतियों पर सकारात्मक और विस्तृत चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने राज्य के समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने पर बल दिया।
इस दौरान हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भी दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। मुलाकात के दौरान समाजसेवी पवन बजाज भी उपस्थित रहे।


















