अशोक सिंघल जन्मशताब्दी समारोह का 4 अक्टूबर को रांची में होगा भव्य उद्घाटन

रांची: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) झारखंड प्रांत की ओर से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के प्रणेता अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी के अवसर पर झारखंड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देने के लिए गुरुवार को राजधानी रांची के एक निजी होटल में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया।

विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि अशोक सिंघल का यह जन्मशताब्दी वर्ष है। इसके तहत झारखंड में शताब्दी समारोह और प्रांतीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सेवा कार्यों के विस्तार, वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देने, गौ रक्षा, धर्मांतरण पर रोक और मंदिरों की मुक्ति जैसे विषयों पर विशेष रूप से कार्य किए जाने की बात कही गई।

झारखंड में जन्मशताब्दी समारोह का भव्य उद्घाटन 4 अक्टूबर, रविवार को राजधानी रांची के धुर्वा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद अग्रवाल होंगे।

आयोजकों के अनुसार, उद्घाटन समारोह में पूरे झारखंड से बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता और सनातन समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे। समारोह के माध्यम से अशोक सिंघल के विचारों और उनके सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा।

फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय पायलट ने दिखाई अदम्य बहादुरी, CM हेमंत सोरेन ने कैप्टन माछर के साहस को किया सलाम
रांची: फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना साहस, धैर्य और सूझबूझ का…

सरायकेला पहुंचे परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, सड़क हादसों और बदहाल सड़कों पर जताई चिंता
सरायकेला। झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ गुरुवार को सरायकेला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ…
















