श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को तमिलनाडु से मिला धमकी भरा संदिग्ध ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को तमिलनाडु से मिला धमकी भरा संदिग्ध ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

Share
Link copied

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तमिलनाडु से एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें राम मंदिर को RDX से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह ईमेल रविवार और सोमवार (13-14 अप्रैल, 2025) की रात को भेजा गया, जिसमें मंदिर परिसर से महिलाओं और बच्चों को दूर रखने की बात कही गई। धमकी देने वाला खुद को तमिलनाडु आईएसआई सेल का इंचार्ज बता रहा है।

अयोध्या पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और सीसीटीवी कैमरों के जरिए आसपास के इलाकों की निगरानी की जा रही है। अभी तक राम मंदिर ट्रस्ट या सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह पहली बार नहीं है जब राम मंदिर को निशाना बनाने की धमकी मिली हो। इससे पहले सितंबर 2024 में बिहार के भागलपुर से मोहम्मद मकसूद अंसारी को मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow