बलूचिस्तान दहला: ट्रेन पर भीषण आतंकी हमला, BLA के मजीद ब्रिगेड ने ली जिम्मेदारी Update
बलूचिस्तान के क्वेटा में ट्रेन पर बड़ा आतंकी हमला। BLA के मजीद ब्रिगेड ने ली जिम्मेदारी। सैन्यकर्मियों को बनाया गया निशाना, कई बोगियां जलकर राख।
बलूचिस्तान: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज एक बड़े आतंकी हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्वेटा कैंट से आ रही ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए इस आत्मघाती विस्फोट में कई बोगियां पटरी से उतर गईं और एक बोगी पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।
BLA ने ली जिम्मेदारी
हमले के तुरंत बाद, प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की ‘मजीद ब्रिगेड’ ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए इसे अपने अभियान का हिस्सा बताया है।
अस्पतालों में आपातकाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मौके पर अफरा-तफरी: धमाके के बाद इलाके में धुंआ छा गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
बचाव कार्य: सुरक्षा एजेंसियों और बचाव दलों ने घटनास्थल को चारों तरफ से घेर लिया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।
हाई अलर्ट: पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है…


















