Army jawan arrested for molesting a girl in Ranchi, sent to judicial custody

रांची में युवती से छेड़खानी मामले में सेना जवान गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Army jawan arrested for molesting a girl in Ranchi, sent to judicial custody
Army jawan arrested for molesting a girl in Ranchi, sent to judicial custody

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 मई को शाम करीब 4 बजे करम टोली निवासी 23 वर्षीय युवती (नाम परिवर्तित ऋतिका) ने लालपुर थाना में आवेदन देकर एक युवक पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया तथा संबंधित वीडियो को जब्त किया। इसके आधार पर लालपुर थाना कांड संख्या 101/26 दिनांक 22.05.2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 76, 78, 137(2) एवं 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विनय, जयप्रकाश का पुत्र है और मूल रूप से तेलंगा, थाना खड़क, जिला भिवानी (हरियाणा) का निवासी बताया गया है। वर्तमान में वह यूनिट-1 बटालियन राजपुताना रायफल, नामकुम रांची में रह रहा था।

लालपुर थाना पुलिस ने आरोपी को 22 मई को ही न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। साथ ही मामले की जानकारी यूनिट-1 बटालियन राजपुताना रायफल, नामकुम रांची के कमांडिंग ऑफिसर को भी दे दी गई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now