बांग्लादेश में 17 फरवरी को तारीक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी को भेजा न्योता; नहीं जा पाएंगे पीएम

बांग्लादेश में 17 फरवरी को तारीक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी को भेजा न्योता; नहीं जा पाएंगे पीएम

Share
Link copied

बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव का एक बड़ा पड़ाव 17 फरवरी को आने वाला है, जब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन तारीक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। हाल ही में हुए आम चुनावों में बीएनपी की भारी बहुमत वाली जीत के बाद यह समारोह ढाका के संसद भवन के साउथ प्लाजा में आयोजित होगा।

ढाका ने इस ऐतिहासिक मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 13 देशों के नेताओं को औपचारिक निमंत्रण भेजा है। इनमें चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, यूएई, कतर और अन्य SAARC देश शामिल हैं। बीएनपी ने भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने की इच्छा जताई है और तारीक रहमान ने भी चुनाव के बाद एकता व स्थिरता पर जोर दिया है।

हालांकि, सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी का ढाका जाना मुश्किल दिख रहा है। इसी दिन 17 फरवरी को वे मुंबई में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों।से द्विपक्षीय बैठक करेंगे। मैक्रों 16 फरवरी को मुंबई पहुंच रहे हैं और दोनों नेता वहां एमओयू साइन करने के साथ-साथ प्रेस स्टेटमेंट भी देंगे। इसके बाद वे दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे। ऐसे में मोदी की जगह भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर, उपराष्ट्रपति या कोई अन्य वरिष्ठ नेता कर सकते हैं।

यह घटनाक्रम भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर बीएनपी की सत्ता में वापसी और तारीक रहमान के 17 साल के निर्वासन के बाद देश लौटने के बाद। बीएनपी ने “सभी के साथ मित्रता, किसी से दुश्मनी नहीं” की नीति पर जोर दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow