भवानीपुर में बड़ा उलटफेर: ममता बनर्जी 15,105 वोटों से हारीं, सुवेंदु अधिकारी ने लगातार दूसरी बार हराया

डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी परंपरागत सीट भवानीपुर में करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें 15,105 वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह सुवेंदु की ममता के खिलाफ लगातार दूसरी जीत है (पहली 2021 में नंदीग्राम से)।
आधिकारिक चुनाव परिणाम (भवानीपुर विधानसभा):
सुवेंदु अधिकारी (भाजपा): 73,917 वोट (53.02%)
ममता बनर्जी (टीएमसी): 58,812 वोट (42.19%)
मार्जिन: 15,105 वोट
कुल मतदान: लगभग 1,39,413
चुनाव आयोग के अनुसार सभी 20 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद यह नतीजा घोषित किया गया।
ममता का आरोप -मतगणना के दौरान भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पर तनावपूर्ण माहौल रहा। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि गिनती के दौरान उन पर लात मारी गई और धक्का दिया गया। उन्होंने भाजपा पर मतगणना में अनियमितताओं का भी आरोप लगाया। TMC कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच झड़प की भी खबरें आईं।
राजनीतिक महत्व
भवानीपुर को ममता की “सुरक्षित” सीट माना जाता था। 2021 में नंदीग्राम हारने के बाद उन्होंने यहां से उपचुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल की थी। इस हार को टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि भाजपा के लिए यह मनोबल बढ़ाने वाली जीत है।सुवेंदु अधिकारी, जो पूर्व में TMC में ममता के करीबी सहयोगी थे, अब भाजपा के प्रमुख चेहरे बन चुके हैं। उन्होंने नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ा था।

















