Gaya

Bihar News:-गरीब संपर्क यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए महिला डांसर को बुलाया , अश्लील गानो पे लगाए गए ठुमके

Bihar News

Drishti  Now  Ranchi

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के बाद अब बिहार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गरीब संपर्क यात्रा पर निकले हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान जीतन राम मांझी अलग- अलग जगहों पर जा कर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें मांझी भी यह विश्वास दिला रहे कि वे उनकी समस्या को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री कुमार से बात करेंगे। वहीं, मांझी के इस यात्रा में आए दिन कोई न कोई नया मामला निकल कर सामने आ रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मांझी के गरीब जोड़ों यात्रा में अश्लील डांस करवाया गया है।

 

दरअसल, जीतन राम मांझी पिछले कुछ दिनों से राज्य के अलग – अलग जिलों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उसनी बातों को सुनकर उसका समाधान कर रहे हैं। इस कड़ी में कल उनकी यात्रा बोधगया के खिरियावां में रखी गई थी। मांझी के इस यात्रा की शुरूआत गुरारू में पैदल मार्च से हुई। इसको लेकर बोधगया में कई जगहों पर पैदल यात्रा किया गया साथ ही कई जगहों पर नुक्कड़ सभा और जनसभा का आयोजन भी किया गया था। वहीं जब मांझी बोधगया के खिरियावां के मंच से संबोधन करने के बाद चले गए। वहीं, पूर्व सीएम के जाने के बाद बोधगया के खिरियावां में हो रही थी मांझी के जाने के बाद ही मंच पर दो महिला डांसरों को बुला कर उनसे अश्लील डांस करवाया गया। इस पुरे मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

 

हालांकि, इस वायरल तस्वीर की पुष्टि दृष्टि नाउ नहीं  करता है। कुछ लोगों द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि, मांझी के पार्टी के लोगों ने ही भीड़ को इक्कठा करने के लिए महिला डांसरों को बुला कर फुहड़ गाने पर डांस करवाया था। आपको बताते चलें कि, जीतन राम मांझी 26 फरवरी 2023 को गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गरीब जगाओ रैली करने वाले है। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार में मंत्री संतोष मांझी ने भोजपुरी के सुपरस्टार गुंजन सिंह को आमंत्रित किया है। मांझी ने दावा किया है कि गया के गांधी मैदान में आयोजित रैली में एक लाख लोगों की भीड़ जुटेगी। इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री इन दिनों गरीब संपर्क यात्रा पर हैं। मांझी के गरीब संपर्क यात्रा की शुरूआत नवादा से हुई थी जो गया जिले के अलग-अलग जगहों से गुजर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via