Mira Singh

BJP केंद्रीय नेतृत्व का संदेश झारखण्ड में आदिवासी और मूलवासी समाज के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में संगठन को आगे बढ़ाएगी

 

BJP ने झारखण्ड को लेकर बडी तैयारी की है। बाबुलाल को प्रदेश अध्यक्ष का ताज तो दिया लेकिन इसके साथ कई टास्क भी दिए है दरअसल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की टीम ने सोशल इंजीनियरिंग को विशेष तवज्जो नहीं दिया था। यही वजह है की प्रमुख पदों पर भी एक ही वर्ग के लोगों को रखा गया था। केंद्रीय नेतृत्व ने साफ संदेश दिया है कि इस बार ऐसा न हो। जाहिर है की पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश की टीम में छप्पन पदाधिकारियों में से उन्तीस रांची के थे।

HIGH COURT: जाने क्यों हुई इतनी महत्वपूर्ण जनहित याचिका ख़ारिज साथ ही लगा जुर्माना

जानकारी है की केंद्र ने साफ कहा है की रांची के नेताओं को अधिकारियों की टीम में तो शामिल किया जाए, परंतु जिस जगह के लिए दूसरे जिले के कार्यकर्ता भी उपयुक्त हैं, वहां पर उनका उपयोग किया जाए। झारखंड को लेकर पार्टी की सोच स्पष्ट है। अब दूसरी पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के साथ आदिवासी और मूलवासी समाज के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में संगठन को आगे ले जाने की योजना बनी है।
संगठन ने तय किया है कि आदिवासी और मूलवासी समाज के लोगों के नेतृत्व में पार्टी आगे बढे , पर, इसके लिए उन वर्गों के लोगों को नहीं छोडना है, जिन्होंने पार्टी को सींचा है और विपरीत समय में संगठन के लिए खाद-पानी का काम किया है। चुनावी वर्ष होने के कारण प्रदेश से लेकर जिला तक की टीम को सशक्त बनाया जाना है। पार्टी और मोर्चों के प्रदेश कमेटी के गठन में किसी भी तरह की गुटबाजी न हो, इसको सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

ACB:कैसे कुछ चंद रुपयों में बिक जाते है अधिकारी, फिर होता है क्या पूरी खबर देखिये

जाहिर है दिल्ली गए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी वरीय केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की है। सीनियर लीडर होने के कारण मरांडी ने जहां गुवाहाटी में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से मंत्रणा की, वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ दिल्ली में बैठक की। रघुवर दास और अर्जुन मुंडा का एप्रोच काफी पॉजिटिव है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि गुटबाजी की दीवार को ढाह कर मरांडी आगे बढ चुके हैं।
यही वजह है की बाबूलाल मरांडी का पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश के सभी बडे बीजेपी नेता मौजूद रहेंगे। नवनियुक्त प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का पदभार ग्रहण समारोह शनिवार को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via