भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी का हुआ भव्य स्वागत.

भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी का हुआ भव्य स्वागत.

Share
Link copied

गिरीडीह : आज धनबाद से गिरिडीह जाने के क्रम में झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी का डुमरी विधान सभा के भाजपा नेता प्रदीप साहू के नेतृत्व में स्थानीय भाजपाईयो ने ईसरी बाजार बायपास में भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्री मरांडी ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि झारखण्ड में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है अपराधी बेलगाम हो गए है कानून का डर अपराधियों के मन से खत्म हो गया है। मां बहनों बेटियों की भी इज्जत की रक्षा ये सरकार नहीं कर पा रही है।

भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी का हुआ भव्य स्वागत.

वही उन्होंने इसरी बाजार से लापता बच्चे की गुत्थी सुलझाने में नाकामयाब रहे प्रशासनिक व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने मांग किया कि अविलंब लापता बच्चे को बरामदगी की जाए अन्यथा मामला को सीआईडी के हवाले किया जाय। इस दौरान डुमरी मंडल अध्यक्ष हराधन पंडित, निमियाघाट मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर राम, ससारखो मंडल अध्यक्ष प्रमोद मंडल, प्रदीप जैन ,विद्याधर पाठक, बीरबल पंडित, अनिल कुमार, अमित साहू, अशोक दास, निक्कू मिर्धा, विक्की बरनवाल, ओमप्रकाश यादव, राजू साव, भुनेश्वर महतो, पप्पू दास, तिलक साव, नवल किशोर पांडेय, अर्जुन यादव, संजय स्वर्णकार, दिनेश महतो, भिखारी ठाकुर, सोनू सवार्णकर सहित अनेकों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

गिरिडीह, दिनेश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow