दल बदल मामले में 2 मार्च को झारखंड हाईकोर्ट में होगी अगली सुनवाई.

दल बदल मामले में 2 मार्च को झारखंड हाईकोर्ट में होगी अगली सुनवाई.

राँची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से जुड़े दलबदल मामले में झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। जिसमें हाईकोर्ट ने सारे अधिवक्ताओं को सुनने के बाद अगली सुनवाई 2 मार्च को निर्धारित की है। माननीय हाईकोर्ट स्वत संज्ञान के मामले पर संवैधानिक वैधता की जांच करेगी। वही विधानसभा स्पीकर ने स्वत संज्ञान लेते हुए दसवीं अनुसूची के तहत स्वत नोटिस जारी की थी, उसे स्पीकर ने वापस लिया। ये हियरिंग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दल बदल मामले में 2 मार्च को झारखंड हाईकोर्ट में होगी अगली सुनवाई.

गौरतलब है कि इस मामले में हाईकोर्ट में 13 और 14 जनवरी को लगातार दो दिनों तक सुनवाई के बाद कोर्ट ने 19 जनवरी यानी आज की तारीख सुनवाई के लिए मुकर्रर की गयी थी।बाबूलाल मरांडी की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट आरएन सहाय ने पक्ष रखा था।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now