IMG 20250327 WA0003

सदन के बाहर अनिल टाइगर के हत्या के विरोध में भाजपा विधायकों का दिखा विरोध प्रदर्शन।

सदन के बाहर अनिल टाइगर के हत्या के विरोध में भाजपा विधायकों का दिखा विरोध प्रदर्शन।

BJP MLAs were seen protesting outside the House against the murder of Anil Tiger.
BJP MLAs were seen protesting outside the House against the murder of Anil Tiger.

रांची:झारखंड विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है और बजट सत्र के कार्रवाई शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर जमकर धरना प्रदर्शन किया। बता दे कल हुई अनिल टाइगर की हत्या को लेकर भाजपा जदयू और आजसू ने रांची बंद बुलाया है। सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर राज्य की कानून व्यवस्था पर भाजपा विधायकों ने अपनी बातों को रखा। भाजपा विधायकों ने कहा है कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरीका से चौपट है और अपराधी राज्य कायम है।

IMG 20250327 WA0004

भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के मामले पर राज्य की कानून व्यवस्था पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कल हत्या के बाद अपराधी की गिरफ्तारी हुई है उसे जनता ने पकड़ा और पुलिस अपनी वाह वाही लूट रही है। राज्य में अपराध कैसे रुकेगा राज्य में एक ही डीजी है उनके ऊपर कई प्रभार दिया गया है। एक पुलिस पदाधिकारी के पास इतने काम होंगे तो कभी भी वो न्याय नहीं कर सकता। यह सरकार पैसे वसूली कर रही है तभी अपराधी बेखौफ होकर राज्य में अपराध कर रहे हैं और सरकार का उन लोगों को संरक्षण प्राप्त है। पुलिस के अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए इन लोगों के रहते हुए कभी भी कानून बेवस्था ठीक नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via