WhatsApp Image 2021 11 27 at 7.37.51 PM

झारखंड प्रदेश में एकमात्र उद्योग चरम पर है और वह ट्रांसफर पोस्टिंग – भाजपा

आकाश शर्मा/अशोक रामगढ़।
राज्य में पंचायत चुनाव अविलंब करवाए जाए,जेपीएससी पीटी परीक्षा में हुई धांधली की जांच हो और परीक्षा रद्द हो,बढ़ते उग्रवाद पर पूर्ण नियंत्रण हो,किसानों का ₹50 हजार का ऋण माफ हो,किसानों को ₹25000 क्विंटल धान खरीद की जाए साथ ही पिछले वर्ष के बकाया का भुगतान हो।ट्रांसफर पोस्टिंग का उधोग बंद हो इसी सवालों को लेकर शनिवार को जिला भर में भाजपा के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया।इसी क्रम में रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी कैंट मंडल ने झारखंड सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। मुख्य रूप से इस इस धरना प्रदर्शन में उपस्थित मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संजय सिंह पतरातु ने कहा कि झारखंड सरकार के कार्यकाल में सिर्फ एक ही उधोग चरम पर है और वह है ट्रांसफर और पोस्टिंग का। भाजपा कैंट मंडल के प्रभारी सह भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए कहा झारखंड की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर फेल है और आज पूरे झारखंड में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है।
WhatsApp Image 2021 11 27 at 7.37.52 PM
इन्हे भी पढ़े :- लिलवर मांझी की आंखों से छलके खुशी के आंसू, मिला पेंशन का मिला सहारा ,जाति प्रमाणपत्र बनने में लगे सिर्फ 45 मिनट।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर छला जारहा है। राज्य सरकार युवाओं को बेरोजगार बना रही है। भाजपा की ओर से राज्य पाल के नाम बीडियो रामगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, सत्यजीत चौधरी, प्रवीण कुमार सोनू,भीमसेन चौहान, कीर्ति गौरव, नीरज झा, योगेश दांगी, दीपक सोनकर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश ठाकुर, ओबीसीमोर्चा जिलाध्यक्ष नमेंद्र चंचल, नगर परिषद्अध्यक्ष मनोज गिरी, कैंट मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह, सैयद किरमानी, वरुण सिंह, अभिषेक चौधरी, अमित कुमार, विजेंद्र गुप्ता, पूनम शर्मा,रमा मिश्रा,तरुण कुमार साहू,मनोज सिंह,नारायण कुमार,विजय गिरी, सुशांत पांडे सुदेश गुप्ता, प्रिया करमाली,मणि शंकर ठाकुर त्रिभुवन यादव,सौरभ कुमार तीरथ माता,भानु देवी,पूजा कुमारी,मल्लिका दत्ता राजेश करमाली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इन्हे भी पढ़े :- 19 झारखण्ड बटालियन एन0सी0सी0, रांची के अधिकारियों द्वारा सदर अस्पताल रांची में रक्त दान शिविर का आयोजन।

Share via
Share via