Bokaro

बोकारो (Bokaro ) से ज्वेलरी लूट कर भागे, धनबाद में गहने के साथ दबोचे गये 2 अपराधी

Bokaro : बोकारो के सेक्टर 4 सिटी सेंटर स्थित गणपति ज्वेलर्स  में रविवार को दिनदहाड़े अपराधी घुस आए और हथियार के बल पर ना सिर्फ लूट की वारदात को अंजाम दिया, बल्कि दो राउंड फायरिंग करते हुए आसानी से भाग निकले. बोकारो पुलिस ने धनबाद की मधुबन थाना पुलिस के सहयोग से वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लुटेरों के पास से लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिये गये हैं. अन्य दो अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. लूट की पूरी घटना  सीसीटीवी में कैद हो गई. वारदात दिन के करीब तीन बजे की है,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिटी सेंटर सेक्टर 4 स्थित हर्षवर्धन प्लाजा में संचालित गणपति ज्वेलर्स की कर्मी कोमल सिंह ने बताया कि लंच आवर में अपराधी दुकान में घुसे. उस समय सिर्फ दो ही स्टाफ अंदर थे. दो बाइक पर 4 लोग सवार होकर आए थे, जिनमें से तीन दुकान के अंदर दाखिल हुए, जबकि एक बाहर ही खड़ा रहा.

Share via
Share via