माताओं और बच्चों के लिए समाहरणालय में स्तनपान कक्ष व खेल क्षेत्र का उद्घाटन
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : उपायुक्त कंचन सिंह ने समाहरणालय भवन के ग्राउंड फ्लोर में नवनिर्मित स्तनपान कक्ष और बच्चों के लिए खेल क्षेत्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य माताओं और उनके छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और अनुकूल वातावरण प्रदान करना है।
नया स्तनपान कक्ष माताओं को गोपनीयता और आराम के साथ अपने बच्चों को स्तनपान कराने की सुविधा देगा, जबकि बच्चों के लिए बनाया गया खेल क्षेत्र उन्हें खेल-खेल में समय बिताने का अवसर प्रदान करेगा। यह सुविधा समाहरणालय आने वाली माताओं और उनके बच्चों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी।
उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। इस पहल को सामाजिक कल्याण और बाल विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

















